- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: मंदिर में लटका...

x
Himachal हिमाचल : मंडी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, आज मंडी के एक मंदिर में एक महिला का शव लटका मिला। महिला जिला के गोहर उपमंडल की रहने वाली थी। डुगराई बासा पंचायत की 25 वर्षीय दीक्षा देवी का शव चामुंडा माता मंदिर कढ़ी धार में दुपट्टे से लटका मिला।
परिजनों के अनुसार दीक्षा सुबह 4 बजे घर से निकली थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार सुबह सड़क किनारे मंदिर के पास से गुजर रहे लोगों ने मंदिर की छत पर एक महिला का शव लटका देखा।
-लोगों ने पुलिस को दी जानकारी
उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार दीक्षा देवी जो कि सुनील कुमार की पत्नी है, पिछले कुछ महीनों से स्यांज क्षेत्र के ग्वाड़ गांव में अपने मायके में रह रही थी।
-स्थानीय लोगों ने बताया कि
दीक्षा कुछ महीने पहले भी कुछ दिनों के लिए लापता हो गई थी। उस समय ससुराल वालों ने गोहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में वह बासा में मिली। गोहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई और कारण। मामले की जांच जारी है।
TagsMandi मंदिरलटका मिला महिला शवफैली सनसनीMandi templewoman's body found hangingsensation spreadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





