- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: अवैध रूप से...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: अवैध रूप से रेत और पत्थर ले जाते 2 ट्रैक्टर जब्त
Sarita
28 Nov 2025 11:52 AM IST

x
Mandi: मंडी जिला के करसोग उपमंडल में पुलिस प्रशासन ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध रूप से पत्थर और रेत की ढुलाई कर रहे 2 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने उपमंडल मुख्यालय बरल में नाकेबंदी के दौरान अवैध खनन सामग्री ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को धर दबोचा। इनमें से एक ट्रैक्टर में पत्थर और दूसरे में रेत ले जाई जा रही थी। पुलिस ने पत्थर से लदे ट्रैक्टर (HP 65 5813) का चालक से दस्तावेज मांगे ताे वह मौके पर वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके चलते पुलिस ने ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त कर लिया। वहीं, दूसरे ट्रैक्टर (HP 30 3512), जिसमे रेत लदी हुई थी, उसका खनन अधिनियम के तहत चालान काट कर जुर्माना लगाया है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग चांद प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से पत्थर और रेत ले जा रहे दो वाहनों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें दस्तावेज न होने पर एक को जब्त किया गया है। डीएसपी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि अवैध तरीके से खनन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
TagsMandiअवैधरेतपत्थर2 ट्रैक्टरजब्तMandi: Two tractors carrying illegal sand and stones seized como estas जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





