हिमाचल प्रदेश

Mandi: टैंक निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में ऐसे हुई पूर्व सैनिक की मौत

Sarita
5 July 2025 7:51 AM IST
Mandi: टैंक निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में ऐसे हुई पूर्व सैनिक की मौत
x
Mandi मंडी: बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लेदा गांव में पानी की टंकी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 52 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलाब सिंह पुत्र श्याम लाल गांव लेदा (बरकोट) तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। घटना वीरवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक अपने घर के पास पंचायत के माध्यम से पानी की टंकी का निर्माण करवा रहा था, जिसके लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा गया था। इस गड्ढे में एक प्लास्टिक का ड्रम गिरा हुआ था, जिसे निकालते समय पूर्व सैनिक का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Next Story