हिमाचल प्रदेश

Mandi : घर में बेटे की शादी की चल रही थी तैयारियां, भीषण आग लगने से हुआ भारी नुकसान

Sarita
11 March 2025 12:16 PM IST
Mandi : घर में बेटे की शादी की चल रही थी तैयारियां, भीषण आग लगने से हुआ भारी नुकसान
x
Mandi मंडी: मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल की धलारा पंचायत के बल्याण घारी गांव में आधी रात को अचानक एक घर में आग लग गई, जिससे पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। यह घर देशराज पुत्र सुंकू राम का था, जो अगले माह अप्रैल में होने वाली अपने बेटे की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। शादी के लिए खरीदा गया सामान भी घर के अंदर रखा हुआ था, जो इस आग में पूरी तरह से नष्ट हो गया। धलारा पंचायत के उपप्रधान कश्मीर सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देर रात लगी इस आग ने कुछ ही पलों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।
उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) जोगिंदर पटियाल ने तुरंत राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 5000 रुपए की फौरी राहत राशि और 3 तिरपाल प्रदान किए हैं, साथ ही संबंधित कर्मचारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। धलारा पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे अपना मकान दोबारा बना सकें। पंचायत और स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जाए।
Next Story