- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi:पुलिस की...
हिमाचल प्रदेश
Mandi:पुलिस की कार्रवाई, 690 ग्राम चरस सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
Sarita
31 Jan 2026 6:26 AM IST

x
Mandi: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में चरस बरामद करते हुए चंडीगढ़ के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 690 ग्राम चरस बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सुंदरनगर के हरा बाग क्षेत्र में नियमित यातायात जांच के दौरान की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में सवार दो व्यक्तियों के पास से 690 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों को मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-22, निवासी निखिल वर्मा (32 ) और तरनदीप सिंह ओबेरोई (34), निवासी सेक्टर-22ए, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जा सकती है। एसपी साक्षी वर्मा ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
TagsMandiचरस2 तस्करगिरफ्तारMandihashish2 smugglersarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





