- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: हैवानियत की...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: हैवानियत की हदें पार, भाईयों ने किया बहन के साथ दुष्कर्म
Sarita
3 May 2025 9:57 AM IST

x
Mandiमंडी: ज्यूणी घाटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नाबालिग चचेरी बहन के साथ 3 नाबालिग भाइयों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मामला पुलिस थाना गोहर का बताया जा रहा है, जहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची को उसके ही नाबालिग चचेरे भाइयों ने हैवानियत का शिकार बना डाला। आरोपी 13 और 14 साल के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि पीड़िता की मां फसल और मवेशियों के काम से अपनी दोघरी में गई हुई थी। पीड़िता जब अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी तो चचेरे भाई भी वहां पहुंच गए।
आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वह यह बात किसी को न बताए, नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। परिजनों तक बात पहुंचने के बाद मामला थाने पहुंचा और मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एडिशनल एसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
TagsMandiभाईयोबहनदुष्कर्म Mandibrotherssisterrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





