- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: मूसलाधार बारिश...

x
Mandi मंडी: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक और परिवार को बेघर कर दिया है। ग्राम पंचायत डैहर के अंतर्गत आने वाले गांव डैहर में रणजीत सिंह पुत्र सुखराम का दो मंजिला स्लेटपोश मकान भारी बारिश के कारण एक तरफ से पूरी तरह ढह गया है और मकान कभी भी गिर सकता है, जिससे लाखों का नुकसान हो सकता है। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित स्थान पर चले गए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
मकान के साथ-साथ घर का सारा सामान भी मलबे में दब गया है, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। पटवारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रभावित परिवार ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे और सहायता की मांग की है।
TagsMandiबारिशमकानतहस-नहसMandirainhousesdestroyed जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





