- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi : भारी मलबा...
हिमाचल प्रदेश
Mandi : भारी मलबा गिरने और टैपों ट्रैवलर से टकराने से चार लोग घायल
Sarita
8 Jun 2025 10:12 AM IST

x
Mandi :जालंधर मंडी अटारी वाया धर्मपुर कोटली एनएच 03 पर काम चल रहा है और सड़क को चौड़ा करने के लिए कटिंग की गई है। यहां पर परछू ढांक पर भी कटिंग की गई है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ से आ रहा टैपो ट्रैवलर जब परछू ढांक के पास पहुंचा तो अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिर गई और एक पत्थर टैपो ट्रैवलर पर लगा और वह सड़क पर पलट गया। जिससे तीन चार लोग घायल भी हुए हैं।
गनीमत रही कि वह सड़क पर ही पलटा, अगर वह ढांक से नीचे गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार उसी समय एक एचआरटीसी बस भी वहां से गुजरी जो इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। इस घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए वहीं इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चालक व यात्रियों से पूरी जानकारी ले रही है।
TagsMandiमलबाटैपों ट्रैवलरटकरानेचारघायलMandidebristempo travellercollisionfourinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





