- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi : दो मंजिला...
हिमाचल प्रदेश
Mandi : दो मंजिला स्लेटपोश मकान में लगी आग, सामान जलकर राख
Sarita
30 May 2025 6:35 AM IST

x
Mandi मंडी: उपमंडल सरकाघाट की बलद्वाड़ा तहसील में वीरवार सुबह एक दो मंजिला स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। इस घटना में मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस मकान में रह रहे एक ही परिवार के नौ सदस्य बेघर हो गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, हटली थाना के थाना प्रभारी बृज लाल शर्मा व उनकी टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलद्वाड़ा की कोट ग्राम पंचायत के धुरखड़ी गांव में वीरवार सुबह करीब 10 बजे एक मकान में आग लग गई।
धुरखड़ी गांव के वार्ड सदस्य राज पाल ने बताया कि आग लगने से दो मंजिला मकान, जिसमें चार स्लेटपोश कमरे थे, जलकर राख हो गया। इस मकान में दो भाई व एक बूढ़ी मां साथ रहती थी। इसमें अचानक आग लग गई। जिससे मकान व अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। यह मकान अति देवी (69) पत्नी स्व. यह अमीन चंद, नरेंद्र कुमार और देवराज का था। नरेंद्र कुमार ग्राम पंचायत कोट के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। वार्ड सदस्य राज पाल ने बताया कि आग लगने के समय घर के सभी सदस्य अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे।
आग की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके की ओर दौड़े लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि पल भर में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घर में रखे कपड़े, बर्तन व अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार बलद्वाड़ा प्रवीण शर्मा व हल्का पटवारी सचिन मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को चार तिरपाल व दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
TagsMandiमकानआगसामानराखMandihousefiregoodsashes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





