- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: श्मशान घाट के...

x
Mandi मंडी: पुलिस की उपमंडलीय एसआईयू टीम ने बुधवार को नगर परिषद सुंदरनगर के हरिपुर क्षेत्र में 5 युवकों को 15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 3 पंजाब से संबंधित हैं, जबकि 2 युवक स्थानीय निवासी हैं। एसआईयू टीम ने आरोपियों के खिलाफ सुंदरनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया है। बता दें कि एसआईयू टीम ने पिछले सप्ताह सुंदरनगर में 23 ग्राम चिट्टा पकड़ा था।
इस मामले में कुल 4 आरोपियों में से 3 युवक इसी क्षेत्र के निवासी थे, जिनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन 2 आरोपियों की तलाश अभी जारी है। इस क्षेत्र में कई बड़े शिक्षण संस्थान होने के कारण पुलिस यहां लगातार गश्त कर रही थी। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे जब एसआईयू टीम गश्त पर थी तो हरिपुर श्मशानघाट के पास एक बाइक के पास 5 युवक बैठे थे, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनके पास मौजूद बैग की जांच की। जांच के दौरान बैग से 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर टीम ने पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया।
आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह (30) पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव व डाकघर भूटल कलां तहसील मूनक जिला संगरूर (पंजाब), बिंदर सिंह (21) पुत्र राम आसरा निवासी गांव भूटल खुर्द डाकघर देहला सैया तहसील मूनक जिला संगरूर (पंजाब), लवजीत सिंह (28) पुत्र गुरतेज सिंह निवासी गांव खुडल कलां डाकघर कनगढ़ तहसील बुढलाडा जिला मानसा (पंजाब), अंकित उर्फ बोधा (30) पुत्र राजकुमार निवासी गांव पलोहटा डाकघर अप्पर बैहाली तहसील सुंदरनगर और नीरज उर्फ लुका (31) पुत्र चमन लाल निवासी गांव रीडी डाकघर मलोह तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ सुंदरनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story





