- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: अनियंत्रित होकर...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: अनियंत्रित होकर रेलिंग पर चढ़ी कार, 5 लोगों की मौत, 1 घायल
Sarita
2 Jun 2025 7:18 AM IST

x
Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार की सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। आईआईटी मंडी के पास बने एक नए पुल पर पंजाब नंबर की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीबी 02 ईजी 4543 नंबर की गाड़ी आईआईटी मंडी की ओर जा रही थी। इस गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। गाड़ी नए बनाए गए पुल पर उतरते ही चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया। पुल पर मुड़ने की कोशिश में गाड़ी सड़क की रेलिंग से टकराकर उस पर चढ़ गई। इसके बाद गाड़ी में सवार पांच लोग नीचे गिर गए, जो कि ऊहल नदी और सड़क पर गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पांचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पद्धर थाना के एसएचओ सौरभ ने बताया कि हादसे के सही कारणों की अभी जांच चल रही है और दुर्घटना क्यों हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
TagsMandiरेलिंगकार5मौत1 घायलMandirailingcardeath1 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





