- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: पत्थरों की...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: पत्थरों की चपेट में आकर बस पलटी, ड्राइवर और कंडक्टर घायल
Sarita
28 Feb 2025 11:06 AM IST

x
Mandi मंडी: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में सफर करते समय कई बार कुदरत भी चुनौती बन जाती है। ऐसा ही एक हादसा शुक्रवार सुबह हुआ, जब मनाली से पठानकोट जा रही एक निजी बस (एचपी63डी-5511) बनाला के पास अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थरों की चपेट में आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका।
उस समय बस में चालक और परिचालक के अलावा सिर्फ 2 यात्री ही मौजूद थे, जिसके चलते बड़ी जनहानि टल गई। हादसे में बस चालक जसवंत सिंह और परिचालक अंकुश घायल हो गए हैं। दोनों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
TagsMandiपत्थरोंचपेटबसपलटीMandistonehitbusoverturnedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





