हिमाचल प्रदेश

Mandi Accident: यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

Sarita
17 Jun 2025 9:51 AM IST
Mandi Accident: यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल
x
Mandi Accident: आज मंडी जिले के पटडीघाट-कलखर होते हुए जाहू से मंडी आ रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 20 से 25 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना 108 कंट्रोल रूम से मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। हटली थाना पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।
घायलों को प्राथमिक उपचार देकर तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी घायलों को जल्द से जल्द उचित चिकित्सा सहायता मिले। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story