हिमाचल प्रदेश

Mandi: पैदल जा रहे व्यक्ति से 846 ग्राम चरस बरामद

Sarita
30 Jan 2025 7:49 AM IST
Mandi:  पैदल जा रहे व्यक्ति से 846 ग्राम चरस बरामद
x
Mandi मंडी: जंजैहली पुलिस ने 846 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जंजैहली पुलिस के जवान जरोल के पास चेक पोस्ट पर तैनात थे और इस दौरान पैदल जा रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान तोता राम निवासी काठगढ़, डाकघर गाड़ागुशैण, तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है। एसडीपीओ करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि आरोपी चरस कहां से लाया था और किसे पहुंचाना था, इस बारे में जांच की जा रही है।
Next Story