हिमाचल प्रदेश

Mandi : छात्र की हत्या मामले में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार

Sarita
16 May 2025 12:16 PM IST
Mandi : छात्र की हत्या मामले में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार
x
Mandi मंडी: फगवाड़ा के गांव महेड़ू में युवती से कथित छेड़छाड़ को लेकर हुए झगड़े में सूडानी छात्रा की हत्या मामले में फरार 6 आरोपियों को मंडी पुलिस ने कल स्थानीय बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अजीत राजपूत निवासी यूपी, मोहम्मद सोएब निवासी जम्मू-कश्मीर, कुंवर अमर प्रताप निवासी यूपी, अभय पाल निवासी चंपारण बिहार, आदित्य गर्ग निवासी उन्नाव यूपी तथा विकास कुमार निवासी भोजपुर बिहार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जब आरोपी फगवाड़ा के गांव महेड़ू में युवतियों से कथित छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे थे और उनके मोबाइल नंबर मांग रहे थे तो दो युवकों, जिनमें से एक महेड़ू तथा दूसरा सूडान का रहने वाला था, ने उनका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सूडानी युवक की मौत हो गई। फगवाड़ा में छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी
हिमाचल
की ओर फरार हो गए थे।
पंजाब पुलिस के अलर्ट के बाद मंडी जिला पुलिस ने सभी बस स्टैंड पर अलर्ट जारी कर दिया था। आरोपी जब मंडी बस स्टैंड पर पहुंचे तो मंडी पुलिस ने फोटो की मदद से उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने पुष्टि की है कि आरोपियों को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Next Story