- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: बोलैरो चालक से...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: बोलैरो चालक से 508 ग्राम चरस और 70 हजार की नकदी बरामद
Sarita
26 Nov 2025 10:02 AM IST

x
Mandi: सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम ने पुंघ फोरलेन पर बोलैरो पिकअप चालक से 508 ग्राम चरस और 70 हजार की नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाका लगाया था और इसी दौरान मंडी की ओर से आई बोलैरो पिकअप जीप को जांच के लिए रोका गया। जब चालक से कागजात मांगे तो वह टालमटोल करने लगा।
संदेह होने पर जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें सीट के नीचे रखे एक पैकेट में चरस व नकदी बरामद की। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त पूर्ण चंद (42) निवासी गांव मुराख डाकघर शिकावरी तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
TagsMandiबोलैरोचरसनकदीबरामदMandiBolerohashishcashrecovered. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





