- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: नशे की खेप के...

x
Mandi मंडी: जिला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 34 ग्राम चिट्टे के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर मंडी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को जांच के लिए रोका। कार में 4 लोग सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस टीम को उन पर शक हुआ। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 34 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने चिट्टे को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने इन चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान मोहित कुमार, राहुल, साहिस्ता और शुभम के रूप में हुई है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की तस्करी या नशीले पदार्थों के सेवन की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि नशे पर अंकुश लगाया जा सके।
Next Story





