- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: 32 वर्षीय महिला...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: 32 वर्षीय महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पति और ससुर गिरफ्तार
Sarita
20 May 2025 7:55 AM IST

x
Mandi मंडी: सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सावला गांव की 32 वर्षीय बनिता देवी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता के बयान के आधार पर पति व ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक महिला के 2 बच्चे भी हैं। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता तेज राम ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पिछले काफी समय से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
पिता तेज राम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 14 साल पहले नरेश कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति व ससुराल वालों ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उनका आरोप है कि उनकी प्रताड़ना से तंग आकर ही उनकी बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (3) (5) के तहत मामला दर्ज कर पति व ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई सदर थाना पुलिस की टीम द्वारा की जा रही है।
TagsMandiमहिलाखौफनाककदमपतिससुरगिरफ्तारMandiwomanhorrificstephusbandfather-in-lawarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





