- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: 515 ग्राम चरस...

x
Mandi मंडी: सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने शनिवार को पुंघ फोरलेन पर नाके के दौरान पंजाब रोडवेज की बस में सवार सरकाघाट निवासी 2 युवकों को 515 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने एसआई दौलत राम के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी हंसराज व अन्य कर्मियों के साथ पुंघ फोरलेन पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका।
बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान मोहित कुमार (32) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सज्यायोपिपलू तहसील सरकाघाट और प्रतीक्षित पुत्र वीरी सिंह निवासी गांव व डाकघर रोपड़ीगढ़ तहसील सरकाघाट से 515 ग्राम चरस बरामद की। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि चरस के साध धरे गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर उनके पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि इस गोरखधंधे में उनके साथ जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
TagsMandiचरसयुवकगिरफ्तारMandicharasyoutharrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





