- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: 20 लाख के...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: 20 लाख के जेवरात चुराने वाली 2 महिलाएं 9 महीने बाद गिरफ्तार
Sarita
20 Feb 2025 6:49 AM IST

x
Mandi मंडी: पिछले साल जून में भोजपुर बाजार में दुकान पर खरीदारी करने गई सास और बहू के लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों की मदद से अंतरराज्यीय गिरोह की दो आरोपी महिलाओं को हिरासत में लिया है। आरोपी राजस्थान की रहने वाली बताई जा रही हैं। इन आरोपी महिलाओं ने पिछले साल 19 जून को भोजपुर बाजार में खरीदारी करने आई सास और बहू से 20 लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग चुरा लिया था। इस संबंध में सास और बहू ने सुंदरनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी महिलाएं एक छोटी बच्ची के साथ खरीदारी के बहाने आई थीं और बैग लेकर फरार हो गई थीं। इसके बाद पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपी महिलाओं का कोई सुराग नहीं लग पाया।
एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी गई है और आभूषण बरामद करने के लिए कार्रवाई जारी है। आरोपी महिलाओं के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने के बारे में भी जांच की जा रही है। 9 महीने बाद बुधवार को जब आरोपी महिलाएं एक बार फिर भोजपुर बाजार पहुंची तो संयुक्त व्यापार मंडल के एक सदस्य ने उन्हें अपनी दुकान के बाहर देखा और अध्यक्ष सुरेश कौशल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुंदरनगर थाना की टीम ने दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
TagsMandiजेवरातचुरानेमहिलाएंगिरफ्तारMandijewellerytheftwomenarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





