- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: 38 ग्राम...

x
Mandi मंडी: एएनटीएफ कुल्लू यूनिट की एक टीम ने पुलिस स्टेशन औट जिला मंडी के अंतर्गत अठारह पेड़ शनि मंदिर एनएच-03 नामक स्थान पर चिट्टे के साथ पंजाब के 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चिट्टे की मात्रा को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एएनटीएफ कुल्लू यूनिट के हेड कांस्टेबल विकास ठाकुर, हेड कांस्टेबल अतुल शर्मा, हेड कांस्टेबल नितेश कुमार और कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल अशोक कुमार नशे के संबंध में गश्त पर थे, तभी चिट्टे की तस्करी की गुप्त सूचना मिली कि 2 व्यक्ति चिट्टे की खेप लेकर संदली मोड़ से शनि मंदिर होते हुए औट की तरफ पैदल आ रहे हैं।
सूचना पर एएनटीएफ टीम ने अठारह पेड़ शनि मंदिर के पास उक्त व्यक्तियों को रोका और उनके कैरी बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह गांव गंगोमहल तहसील अजनाला जिला अमृतसर पंजाब और अशनदीप सिंह गांव जोड़ा फाटक तहसील अजनाला जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस थाना औट के प्रभारी कर्ण ने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
TagsMandi38 ग्राम चिट्टा2 गिरफ्तार Mandi38 grams of chitta2 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





