- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Mandi: युवक के पेट से...
हिमाचल प्रदेश
Mandi: युवक के पेट से निकली चाकू, सुई और चम्मच जैसी 12 चीजें, 3 घंटे चली सर्जरी
Sarita
28 Feb 2025 9:12 AM IST

x
Mandi मंडी: श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के डॉक्टरों ने एक युवक के पेट से 12 सख्त वस्तुएं निकाली हैं, जिनमें पेन, चाकू, चम्मच, प्लकर और सुई शामिल हैं। युवक को पेट दर्द के चलते गुरुवार सुबह भर्ती करवाया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके टेस्ट किए, जिसमें पता चला कि युवक के पेट में कुछ सख्त वस्तुएं हैं। इमरजेंसी को देखते हुए डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन किया, जो करीब 3 घंटे तक जारी रहा।
डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए युवक के पेट से पेन, चम्मच, प्लकर, सुई और चाकू समेत कुल 12 वस्तुएं निकाली हैं। डॉ. राहुल मृगपुरी ने बताया कि युवक के पेट से सभी वस्तुएं निकाल दी गई हैं और युवक फिलहाल निगरानी में है।
TagsMandiयुवकपेटचाकूसुईचम्मचसर्जरीMandiyoung manstomachknifeneedlespoonsurgeryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





