हिमाचल प्रदेश

धूमल साहब को भारी मतों से विजयी बनाएं, सभी महिलाएं एकजुट हो जाएं

Renuka Sahu
29 Aug 2022 2:13 AM GMT
Make Dhumal sahib victorious with huge votes, all women should unite
x

फाइल फोटो 

धूमल साहब की जीत को लेकर महिलाएं एकजुट हो जाएं। महिलाएं जो ठान लेती हैं वह कर के दिखाती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। धूमल साहब की जीत को लेकर महिलाएं एकजुट हो जाएं। महिलाएं जो ठान लेती हैं वह कर के दिखाती हैं। विधानसभा चुनावों में महिलाएं प्रेम कुमार धूमल को भारी मतों से कामयाब बनाएं। यही मेरी अपील है यह बात राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में अगर महिलाओं को 50 फीसदी का आरक्षण मिला है। इसका सारा श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जाता है। धूमल ने मुख्यमंत्री रहते जो किया है यह बात किसी से छिपी नहीं है। इसलिए मेरा नारी शक्ति से आह्वान है कि धूमल को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी से भारी मतों से विजयी बनाएं।

उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार की जीत की चाबी महिलाओं के हाथ में रहती है। आज जिस कदर इस कार्यक्रम में नारी शक्ति उमड़ कर सामने आई है, उसको देख लगता है कि इस विधानसभा क्षेत्र में भी जीत की चाबी नारी शक्ति के हाथ में ही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि महिलाएं हर क्षेत्र में सबसे आगे रहें। अगर गांव में महिला वार्ड सदस्य, पंचायत प्रधान बन सकती है, तो यही महिला देश की राष्ट्रपति, देश की वित्त मंत्री भी बन सकती है। इसलिए नारी शक्ति में इस बार यह तय कर लिया है कि सुजानपुर में प्रेम कुमार धूमल को भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा और मेरी भी नारी शक्ति से अपील है की उनकी जीत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। इस बार नारी शक्ति ने हिमाचल में रिवाज बदलने और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में धूमल को जिताने की हुंकार भर दी है।
कांग्रेस की विदाई तय
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम प्रो. धूमल बोले कि हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाना है। यह बात हर कार्यकर्ता विशेष रूप से नारी शक्ति मन में ठान ले, तभी यह संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नारी शक्ति ने जिस तरह से उपस्थिति दर्ज करवाई है, उसे देख कर लगता है कि प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय है।
जिसके साथ नारी चलेगी, उसकी जीत पक्की
सुजानपुर। धूमल साहब, भारी मतों से विजयी, महिलाएं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, आज का हिमाचल प्रदेश समाचार, आज की हिंदी खबर, आज की महत्वपूर्ण हिमाचल प्रदेश समाचार, ताजा खबर, हिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़, हिमाचल प्रदेश न्यूज़, जनता से रिश्ता हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, jantaserishta hindi news, Dhumal sir, won by huge votes, women, former Chief Minister Prem Kumar Dhumal, today's Himachal Pradesh news, today's Hindi news, today's important Himachal Pradesh news, latest news, Himachal Pradeshlatest news, Himachal Pradeshnews,

हमारे मार्गदर्शक है और सौभाग्य की बात है कि महिला मोर्चा को हर कार्यक्रम को शीर्ष नेता का साथ हर विधानसभा क्षेत्र में मिल रहा है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने रविवार को सुजानपुर में आयोजित भाजपा महिला सम्मान कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। आज यह कार्यक्रम सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ हैै। नारी शक्ति ने इस कार्यक्रम में अपनी बंपर उपस्थिति दर्ज करवा कर यह बात सिद्ध कर दी है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में नारी शक्ति ही विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों का भाग्य उदय करने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीदवार के साथ नारी शक्ति चलेगी, उस उम्मीदवार को कामयाब बनाया जाएगा।
Next Story