हिमाचल प्रदेश

मंडी में लव जिहाद, राजौरी ले जाकर किया लड़की का शारीरिक शोषण

Shantanu Roy
21 Sep 2023 10:22 AM GMT
मंडी में लव जिहाद, राजौरी ले जाकर किया लड़की का शारीरिक शोषण
x
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित लड़की ने परिजनों के साथ बुधवार को एसपी मंडी सौम्या साम्बशिवन से न्याय और सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राजौरी का युवक अयाज खान मंडी मुख्यालय में मजदूरी करता था और इस दौरान उसने एक दलित परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं और अपना नाम सोनू बताकर खुद को सेना का जवान बताया था। पुलिस को सौंपी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि उनकी 18 वर्षीय बेटी को उक्त युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और 2 महीने पहले अगवा करके राजौरी ले गया और वहां पर जबरन निकाह कर लिया।
इस दौरान लड़की ने भी आरोप लगाए हैं कि वहां पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया और शारीरिक शोषण भी किया गया। कई दिनों तक जब उसे परिजनों से बात करने नहीं दी गई तो उसने मौके मिलते ही आरोपी का आधार कार्ड मंडी स्थित परिजनों काे भेजा। इसके बाद लड़की के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम राजौरी पहुंची और लड़की को छुड़वाकर मंडी लेकर आ गई थी। परिजनों ने बताया कि 2 दिन पहले आरोपी अयाज खान अपने साथियों के साथ मंडी आया और लड़की के भाई-पिता के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। एसपी मंडी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस पहले इस मामले में गुमशुदगी के आधार पर कार्रवाई कर रही थी। अब आरोपी और उसके साथ आए अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
Next Story