हिमाचल प्रदेश

लोकसभा सदस्य प्रतिभा सिंह ने सिखाया कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ, विधायकों व पार्टी प्रत्‍याशियों को दिया यह मंत्र

Gulabi Jagat
12 Jun 2022 3:27 PM GMT
लोकसभा सदस्य प्रतिभा सिंह ने सिखाया कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ, विधायकों व पार्टी प्रत्‍याशियों को दिया यह मंत्र
x
लोकसभा सदस्य प्रतिभा सिंह ने कही ये बात
Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022, लोकसभा सदस्य प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार शनिवार को सोलन जिला के दौरे पर आईं और कार्यकर्ताओं व नेताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। हालांकि पद मिलने के बाद प्रतिभा सिंह का दिल्ली से लौटते समय परवाणू से लेकर धर्मपुर, कुमारहट्टी, सोलन व कंडाघाट तक स्वागत किया था, लेकिन पदभार संभालने के बाद उनका जिला का यह पहला दौरा था। इस दौरान जिला के सभी कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व में रहे प्रत्याशी, जिला के सभी पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतिभा सिंह ने विश्राम गृह सोलन में पहुंचने पर तीनों कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायक व पूर्व प्रत्याशियों के साथ अकेले में चर्चा की। उन्होंने कहा कहा कि सभी को मिलकर सभी सीटों पर चुनाव जीतना है। इसके लिए उन्होंने रणनीति भी बनाई।
उन्होंने इसके बाद पार्टी कार्यालय में जिलाभर से आए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। हालांकि बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के सामने नालागढ़ व कसौली में गुटबाजी के स्वर भी देखने को मिले। प्रतिभा सिंह ने कहा कि गुटबाजी को छोड़कर केवल संगठन की ओर देखकर काम करें।
Next Story