- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कुल्लू में गरजे नेता...
हिमाचल प्रदेश
कुल्लू में गरजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, जानें क्या बोले?
Gulabi Jagat
15 Jun 2023 3:30 PM GMT

x
कुल्लू: कुल्लू नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू में आयोजित रैली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का सेवाकाल भारत के विकास में मील का पत्थर हैं। नौ सालों में मोदी ने वह कर दिखाया, जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के विकास की यह गाथा सभी क्षेत्रों में लिखी गई है। आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। दुनिया के नेता भारत के प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ मांगते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि लाखों करोड़ रुपए के विकास कार्यों में एक नए पैसे का भ्रष्टाचार नहीं हुआ, वहीं कांग्रेस के समय में लाखों करोड़ के भ्रष्टाचार हुए। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 की तरह 2024 में भी हिमाचल प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चारों सीटों का तोहफा देगी। इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह, गोविंद ठाकुर समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
सुक्खू भाई, गारंटी कौ पाई
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने यहां अपने संबोधन के दौरान कुल्लवी व मंडियाली भाषा में चुटकी लेते हुए कहा कि ‘सूखू भाई, गांरटी कौ पाई’। उन्होने कहा कि सुक्खू भाई 10 गारंटियां कहां गईं और अब कब मिलेंगी। इसके साथ सरकार ने छह महीने में 7000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है। प्रदेश एक हजार करोड़ के ओवरड्राफ्ट में है। प्रदेश की ट्रेजरी खाली है।
संस्थानों पर जड़े ताले
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की जनता के साथ धोखा किया है। लोगों को सुविधाएं और नौकरियां देने का वादा करने वाली कांग्रेस अब लोगों को पिछली सरकार द्वारा दी गई सुविधाएं छीनने का काम कर रही हैं। पूर्व सरकार द्वारा खोले गए हजारों संस्थानों पर ताले लगा दिए गए। 5000 से ज्यादा आउटर्सोस कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया।
कई बड़े संस्थान खोले
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2014 तक भारत में कुल सात अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान थे, लेकिन पिछले नौै सालों में 15 नए एम्स बने। पिछले 9 सालों में 700 नए मेडिकल कॉलेज, सात नए आईआईटी और सात नए आईआईएम खोले गए हैं। जयराम ने कहा की आज भारत विश्व का सबसे प्रमुख और मजबूत देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं।
Tagsकुल्लूजयराम ठाकुरआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story