- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- जोगिंद्रनगर में बोले...
हिमाचल प्रदेश
जोगिंद्रनगर में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम, विधानसभा में इस बार आपदा के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे
Gulabi Jagat
6 Sept 2023 9:06 PM IST

x
जोगिंद्रनगर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने जोगिंद्रनगर दौरे के दौरान कहा कि होने वाले विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार को घेरेंगे, जिसके लिए भाजपा अपनी तैयारी में जुटी है। प्रदेश सरकार आपदा में लोगों को राहत पहुंचाने में नाकाम रही है, वहीं प्रदेश में हुई त्रासदी के बाद लोगों को पुर्नस्थापित करने में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार को जोगिंद्रनगर मंडल भाजपा की नई कार्यकारिणी की परिचय बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा।
Next Story





