हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष का कड़ा प्रहार, बोले- दिल्ली से रिमोट के जरिए चलते हैं मुख्यमंत्री, जयराम में कड़े फैसले लेने का दम नहीं

Renuka Sahu
8 Oct 2022 5:43 AM GMT
Leader of Opposition hit hard, said - Chief Minister walks from Delhi through remote, Jairam does not have the strength to take tough decisions
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

पक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कड़ा प्रहार किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर कड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊना दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि जयराम ठाकुर केवल एक मुखौटा हैं। दिल्ली से भाजपा नेतृत्व उन्हें रिमोट कंट्रोल से कठपुतली की तरह चला रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव दिल्ली से बदले जाते हैं, लोक सेवा आयोग के चेयरमैन व सदस्य दिल्ली से बदले जाते हैं। ओपीएस की बात आए तो मुख्यमंत्री कहते हैं कि पीएम मोदी फैसला लेंगे। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा जब फैसले नहीं ले सकते, तो कुर्सी से सिर्फ हेलिकॉप्टर में उडऩे के लिए क्यों चिपके है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर राजनीतिक इच्छाशक्ति विहीन मुख्यमंत्री हैं, जो हिमाचल प्रदेश के सबसे असफल मुख्यमंत्री रहे हैं।

उनके कार्यकाल में नौकरियां बिकीं, कोरोना में भ्रष्टाचार हुआ रेत माफिया ने लूट मचाई, दवा सहित नशा माफिया लगातार प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरेआम गोलियां चल रही है, बलात्कार हो रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महंगाई ,बेरोजगारी, कर्ज पर चर्चा करने से मुख्यमंत्री डरते हैं। दिल्ली के सहारे रिवाज बदलने का ख्याल मुख्यमंत्री भूल जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च पर 100 से अधिक रैलियां करके प्रदेश सरकार ने जमकर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है। सरकारी खर्च पर भीड़ जुटाने का काम हो रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आटा लीटर में होने की टिप्पणी कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री स्वयं जनसंख्या को किलोमीटर में बताते है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। अब भाजपा की डूबती नैया को कोई नहीं बचा सकता है।
Next Story