हिमाचल प्रदेश

एमबीए-एमटेक को आवेदन के लिए आखिरी मौका आज

Sarita
28 Aug 2022 10:00 AM IST
Last chance to apply for MBA-MTech today
x

फाइल फोटो 

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और संबंधित शिक्षण संस्थानों में एमबीए, एमबीए एमसीए, एमटेक (कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग), एमटेक (सिविल), बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएमसीटी), बीबीए, बीसीए और पीजी डिप्लोमा योग में प्रवेश लेने के लिए पात्र विद्यार्थी 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और संबंधित शिक्षण संस्थानों में एमबीए, एमबीए (पर्यटन) एमसीए, एमटेक (कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग), एमटेक (सिविल), बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएमसीटी), बीबीए, बीसीए और पीजी डिप्लोमा योग में प्रवेश लेने के लिए पात्र विद्यार्थी 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि 30 अगस्त को बैकवर्ड एरिया- डिफेंस और खेल कोटे से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज की जांच की जाएगी। एमएससी भौतिक और पर्यावरण विज्ञान में दाखिला लेने वालों की काउंसलिंग भी उसी दिन होगी। इसके अलावा एमबीए (पर्यटन), एमसीए, एमटेक (कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग), एमटेक (सिविल), बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएमसीटी), बीबीए, बीसीए और पीजी डिप्लोमा योग में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
Next Story