- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kullu: पर्यटकों ने...
हिमाचल प्रदेश
Kullu: पर्यटकों ने ढाबे में की तोड़फोड़, ढाबा संचालक के सिर पर फोड़ी बोतल
Sarita
12 Jan 2026 11:28 AM IST
Kullu कुल्लू: फोरलेन सड़क पर जरड़ के पास नशे की हालत में आए कुछ पर्यटकों ने ढाबे में तोड़फोड़ कर डाली। इस दौरान उन्होंने ढाबा संचालक के साथ मारपीट की और उसके सिर पर बोतल से हमला करके लहूलुहान कर डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविकांत निवासी पंजगाईं जिला बिलासपुर जरड़ के पास ढाबा चलाता है। सुबह करीब पौने 5 बजे वह अपने ढाबे में काम कर रहा था तो इस दौरान हरियाणा नंबर की एक गाड़ी से 3 लोग उतरे और बिना पूछे व बिना ऑर्डर के ढाबे से सामान आदि उठाने लगे। जब उसने विरोध किया तो तीनों लोग लड़ाई करने लगे।
उसके बाद पीछे से एक और गाड़ी आई जिसमें 4 लोग थे। सभी लोग नशे में थे। इन सभी ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट की और उसके सिर पर बोतल से हमला किया। आरोपियों ने ढाबे में टेबल व अन्य सामान भी तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता को सिर, पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके शिकायतकर्त्ता का मैडीकल व उपचार करवाया है। एस.पी. मदन लाल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
TagsKulluपर्यटकोंढाबेतोड़फोड़Kullutouristsroadside eateryvandalism जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





