- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- kullu: सैंज घाटी में...
हिमाचल प्रदेश
kullu: सैंज घाटी में 28 बोरी अखरोट की छाल के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sarita
7 Feb 2026 9:38 AM IST

x
kullu: सैंज घाटी में वन संपदा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क की वाइल्ड लाइफ टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही 28 बोरी अखरोट की छाल (दंदासा) बरामद की है। जानकारी के अनुसार, सैंज वाइल्ड लाइफ रेंज के अंतर्गत रोपा चैक पोस्ट पर विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह नाका लगाया था।
इस दौरान एक जीप (नंबर 32 ए 2937) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर छिपाकर रखी गई 28 बोरियां अखरोट की छाल बरामद हुईं। सूचना मिलते ही सैंज पुलिस मौके पर पहुंची और जीप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जीप चालक बर चंद, निवासी भराड़ डाक घर व तहसील थुनाग जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जीप को जब्त कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
Tagskullu सैंज घाटीतस्करगिरफ्तारKulluSainj Valleysmugglerarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





