हिमाचल प्रदेश

Kullu: सड़क हादसा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Sarita
13 Jun 2025 10:54 AM IST
Kullu: सड़क हादसा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 3  घायल
x
Kullu कुल्लू: कुल्लू-भेखली मार्ग पर देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात आठ बजे के बाद हुआ, जब पांच युवक कार में सवार होकर भेखली से कुल्लू लौट रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान फगवाना गांव के 21 वर्षीय बालकृष्ण और 18 वर्षीय आशीष शर्मा उर्फ ​​विशु के रूप में हुई है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों में साहिल, हिमांशु और रिपन शामिल हैं, जो मणिकर्ण घाटी के धारा गांव के रहने वाले हैं। तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा काफी भीषण था और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कार तेज रफ्तार में जा रही थी। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Next Story