हिमाचल प्रदेश

Kullu: एचआरटीसी बस और कार की टक्कर, 1 की मौत

Sarita
18 Jan 2025 6:11 AM IST
Kullu: एचआरटीसी बस और कार की टक्कर, 1 की मौत
x
Kullu कुल्लू: जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 14 किलोमीटर दूर राशन कैश फैक्ट्री के पास एचआरटीसी बस और ऑल्टो कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को रायसन कैच फैक्ट्री के पास ऑल्टो कार और एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई।
हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story