हिमाचल प्रदेश

Kullu: मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sarita
6 Jan 2025 12:24 PM IST
Kullu: मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
x
Kullu कुल्लू: उपमंडल आनी के रुमाली गांव में एक नए मकान में आग लग गई। घटना में 8 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और साथ लगती संपत्ति को बचा लिया। घटना के पीछे आसपास के क्षेत्र से आ रही आग की चिंगारी को कारण माना जा रहा है। इस मकान में बिजली का कनेक्शन नहीं था।
जानकारी के अनुसार रुमाली गांव में रोशन लाल ने 4 कमरों का नया चादरपोशी वाला मकान बनाया था। इस मकान में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान घर में कोई व्यक्ति या मवेशी नहीं था। इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग में मकान के अंदर रखा सारा सामान भी जल गया। आनी के एसडीएम नरेश वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
Next Story