- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kullu: तेज रफ्तार...
Kullu: कुल्लू-मनाली मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि हादसे में एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया है। सड़क हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ जब दो बाइक सवार मनाली की ओर जा रहे थे। जब बाइक बंदरोल सब्जी मंडी से कुछ दूरी पर पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार ट्रक के टायर में फंस गया और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही एएसआई मुकेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच करने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन ने बताया कि मृतक की पहचान प्रीतम सिंह (43) पुत्र स्वर्गीय नानक चंद निवासी गांव पजाला, डाकघर बट्टू तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है, जबकि घायल कृपाल सिंह निवासी बदाह जिला कुल्लू को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
TagsKulluट्रकबाइकटक्करएकमौतKullutruckbikecollisiononedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





