- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kullu: जिंगजिंगबार के...
हिमाचल प्रदेश
Kullu: जिंगजिंगबार के पास नाले में आई बाढ़, 1500 पर्यटक वाहन फंसे
Sarita
14 Jun 2025 7:22 AM IST

x
Kullu कुल्लू: शुक्रवार को मनाली-लेह मार्ग पर जिंगजिंगबार के पास नाले में बाढ़ आने से पर्यटक वाहन घंटों फंसे रहे। बीआरओ इस नाले पर पुल का निर्माण कर रहा है। शुक्रवार शाम पांच बजे नाले में बाढ़ आने से बीआरओ को भारी नुकसान हुआ है। बर्फ देखने बारालाचा दर्रे पहुंचे पर्यटक वापसी में बाढ़ वाले नाले में फंस गए। सूचना मिलने पर बीआरओ की टीम पटसेड़ से जिंगजिंगबार पहुंची और सड़क बहाली का कार्य शुरू किया।
रात नौ बजे सड़क बहाल हो गई, जिसके बाद सभी पर्यटक वाहन मनाली लौट गए। बीआरओ कमांडर कर्नल गौरव ने बताया कि जिंगजिंगबार के पास नाले में पानी बढ़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। सड़क बहाल कर दी गई है और सभी वाहन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं।
TagsKulluनालेबाढ़वाहनफंसेKulludrainfloodvehiclestranded जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





