- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kullu: अचानक तबीयत...

x
Kullu कुल्लू: मनाली घूमने आई मुंबई की महिला पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक महिला पर्यटक की पहचान प्रियंका विष्णु दुखंडे पुत्री विष्णु दुखंडे उम्र 38 वर्ष निवासी काला चौकी मुंबई के रूप में हुई है। महिला अपनी मौसी प्रणिता के साथ मनाली घूमने आई थी और मंगलवार को मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला घूमने गई थी। वहां से लौटने के बाद शाम को होटल में उसकी तबीयत खराब हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
मिशन अस्पताल के प्रभारी डाक्टर ए. फिलिप ने बताया कि महिला की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारण का पता पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
TagsKulluमहिला पर्यटकमौतKullufemale touristdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





