- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kullu: बादल फटे, 3 पुल...
हिमाचल प्रदेश
Kullu: बादल फटे, 3 पुल बहे.. लोगों में अफरा-तफरी का माहौल
Sarita
9 Sept 2025 7:40 AM IST

x
Kullu कुल्लू: जिला कुल्लू के छेनूर और दोहरानाला में सोमवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। छेनूर में 3 पुल बह गए, जिससे लोगों के खेत और बगीचे भी बाढ़ की चपेट में आ गए। छेनूर गांव के पास बड़ोगी मार्ग पर नाले में बादल फटने की घटना हुई। इस दौरान नाले में बह रहे मलबे ने इलाके में तबाही मचा दी। आसपास रहने वाले लोगों ने सीटी बजाकर निचले इलाकों के लोगों को आगाह किया। नाले के आसपास के कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं दोहरानाला में भी बाढ़ से लोगों की उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंचा है।
छेनूर पंचायत प्रधान रमेश कुमारी, कारदार नानक चंदी नेगी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश, पूर्व उपप्रधान नंद लाल और श्याम चंद आदि ने कहा कि बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई है। इस घटना में 3 पुल बह गए, जबकि लोगों के खेत और बगीचे तबाह हो गए, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बह गए पुलों में छेनूर और चौंग पंचायत को जोड़ने वाले 2 पुल शामिल हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से शीघ्र पुल निर्माण कराने तथा प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।
Next Story





