हिमाचल प्रदेश

Kullu: पार्वती नदी से लापता व्यक्ति का शव बरामद

Sarita
2 Sept 2025 8:45 AM IST
Kullu: पार्वती नदी से लापता व्यक्ति का शव बरामद
x
Kullu कुल्लू: रशोल से लापता व्यक्ति का शव जरी के पास पार्वती नदी में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मणिकर्ण थाना प्रभारी संजीव वालिया के अनुसार, जन जिला कुल्लू निवासी शेर सिंह ने पुलिस को नदी में एक शव फंसे होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस, दमकल विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
उफनती नदी में कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान मृतक के बेटे रशोल निवासी मनीम ने की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता भागी राम (60) पुत्र जिंदू राम की गुमशुदगी की रिपोर्ट मणिकर्ण थाना में दर्ज थी। उन्होंने घटना पर किसी तरह का शक आदि नहीं जताया है।
Next Story