हिमाचल प्रदेश

Kullu: ब्यास नदी में एक युवक का शव बरामद

Sarita
24 Dec 2025 11:53 AM IST
Kullu: ब्यास नदी में एक युवक का शव बरामद
x
Kullu: जिला मुख्यालय कुल्लू से सटे बाशिंग में वैष्णो मंदिर के पास ब्यास नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा ब्यास नदी में शव देखने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव नदी के बीच में फंसा था। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर सीढ़ियों व रस्सी की मदद से शव को निकाला गया।
सड़क पर रेहड़ी वालों से पूछताछ की गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एस.पी. मदन लाल ने कहा कि मृतक की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। शव लेने के लिए परिजन नहीं आते हैं तो पुलिस अंतिम संस्कार करवाएगी।
Next Story