हिमाचल प्रदेश

Kullu: लगघाटी में गिरने से 37 वर्षीय नेपाली की मौत

Sarita
17 Nov 2025 12:12 PM IST
Kullu: लगघाटी में गिरने से 37 वर्षीय नेपाली की मौत
x
Kullu कुल्लू: लगघाटी के दड़का में गिरने से एक नेपाली व्यक्ति की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मृतक के दोस्तों को सौंप दिया है। मृतक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि यह नेपाली व्यक्ति दो दिन पहले दड़का में टहलते हुए गिर गया था। आज जब उसे ज्यादा दर्द हुआ तो वे उसे अस्पताल लेकर आए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जोरा बुड़ा (37) पुत्र उमिया बुड़ा निवासी पतरासीन डाकघर व तहसील व जिला जुमला करनाली नेपाल के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से लगघाटी के दड़का में रह रहा था। एएसपी संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि की है।
Next Story