हिमाचल प्रदेश

जानिए अचानक इतने क्यों बढ़ गए सब्जियों के दाम

Gulabi Jagat
20 May 2022 3:29 PM IST
जानिए अचानक इतने क्यों बढ़ गए सब्जियों के दाम
x
सब्जियों के दाम

सोलन। सब्जियों के दामों का ग्राफ एक बार फिर ऊपर की ओर उठने लगा है। सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी जहां किसानों के लिए खुशी की बात है, वहीं आम जन मानस के लिए चिंतन का विषय है। दामों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। इनमें से प्रमुख शादियों का सीजन और सूखे का प्रभाव बताया जा रहा।

अगर विशेषकर लहसुन की बात के जाए तो इसके शुरुआती सीजन में किसानों को बेहतर दाम नहीं मिले थे, लेकिन धीरे धीरे किसानों को अब बेहतर दाम मिलने लगे हैं। शुक्रवार को सोलन मंडी में लहसुन के दाम 70 से 75 रुपए प्रति किलो रहे, लेकिन अन्य सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी आम आदमी को एक बार सोचने पर मजबूर कर रही है।
Next Story