हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पहुंचे खडग़े, आज बनूटी और पंजैहरा में जनसभा करेंगे पार्टी अध्यक्ष

Renuka Sahu
9 Nov 2022 1:45 AM GMT
Kharge reached Himachal, today the party president will hold public meetings in Banooti and Panjaihara
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े हिमाचल पहुंच गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े हिमाचल पहुंच गए हैं। शिमला में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका स्वागत किया। खडग़े ने शिमला पहुंचते ही हिमाचल में अब तक चले प्रचार और पार्टी की स्थिति पर हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत अन्य नेताओं से चर्चा की है। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की जिलावार रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी। देर शाम कांग्रेस के बड़े नेताओं में हुई इस चर्चा में सभी 68 सीटों का आकलन किया गया और जिन जगहों पर पार्टी कमजोर नजर आ रही है, वहां ज्यादा फोकस करने की बात कही गई है।

इस चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी समेत अन्य स्टार प्रचारकों की रैलियों पर भी बात हुई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी चुनावी प्रचार की पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है। खडग़े के इस दौरे के बाद हिमाचल में कांग्रेस के प्रचार को नई धार मिलने वाली है। आगामी दो दिनों में कांग्रेस प्रचार में पूरी ताकत झोंकने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े बुधवार को दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे। सुबह शिमला ग्रामीण के बनूटी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह नालागढ़ जाएंगे। यहां पर पंजैहरा में चुनावी रैली होगी।
Next Story