हिमाचल प्रदेश

Kangra: हिमानी चामुंडा ट्रैक पर युवक लापता

Sarita
19 Jun 2025 7:18 AM IST
Kangra: हिमानी चामुंडा ट्रैक पर युवक लापता
x
Kangra कांगड़ा: हिमानी चामुंडा मंदिर ट्रैक पर धर्मशाला थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी योल में बुधवार को ऊना जिला के एक युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लापता युवक की पहचान नितिन शर्मा, उम्र (27) वर्ष, गांव व डाकघर लोहारा, तहसील अंब, जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार लापता युवक की बहन सृष्टि शर्मा ने बताया कि 15 जून को उसका भाई नितिन शर्मा हिमानी चामुंडा ट्रैक के लिए निकला था, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा है।
उन्होंने बताया कि नितिन के परिजनों द्वारा अपने स्तर पर हर संभावित जगह संपर्क करने के बाद भी लापता युवक का पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस के साथ साझा की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस जिला कांगड़ा के एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि लापता युवक के मामले में पुलिस को मिली रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story