- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: हैरोइन के साथ...

x
Kangra कांगड़ा: कांगड़ा पुलिस ने एक बार फिर गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला और एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने माना कि वह यह हेरोइन ज्वाली थाना क्षेत्र से ला रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला और एक युवक मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर ज्वाली की तरफ से आ रहे हैं।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। थाना कांगड़ा के अंतर्गत पुलिस टीम ने कांगड़ा बाईपास छोटा हरिद्वार के पास एक पल्सर बाइक की जांच की तो मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से एक डिब्बा बरामद हुआ, जिसमें हेरोइन/चिट्टा मिला, जिसका वजन करने पर 23.81 ग्राम पाया गया। इस संबंध में मोटरसाइकिल सवार आदित्य पुत्र शेरू निवासी वार्ड नंबर 5 गांव व डा. तरसूह तहसील व जिला कांगड़ा उम्र 20 वर्ष और मीरा पत्नी विजय सिंह निवासी गांव सुधल डा. ज्वाली तहसील व जिला कांगड़ा उम्र 30 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Next Story





