हिमाचल प्रदेश

Kangra : 6.41 ग्राम चिट्टा के साथ दो बाइक सवार गिरफ्तार

Sarita
11 Oct 2025 12:46 PM IST
Kangra : 6.41 ग्राम चिट्टा के साथ दो बाइक सवार गिरफ्तार
x
Kangra कांगड़ा: नूरपुर पुलिस जिला द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। नूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंडवाल में गश्त व नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार और अक्षय कुमार के रूप में हुई है, जो चलवाड़ा और ज्वाली तहसील के निवासी हैं। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ नूरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
Next Story