हिमाचल प्रदेश

Kangra : 200 ग्राम चरस समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Sarita
13 Feb 2026 8:54 AM IST
Kangra : 200 ग्राम चरस समेत दो आरोपी गिरफ्तार
x
Kangra : पुलिस जिला नूरपुर टीम ने बुधवार रात को गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान भलूण पुल पर एक गाड़ी में सवार दो युवकों के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने भलूण पुल के समीप गाड़ी में सवार दिनेश शर्मा उर्फ विक्की निवासी गांव बाड़ी, डाकघर एवं तहसील भरमौर और अनिल कुमार निवासी वडग्राम, तहसील भरमौर, दोनों जिला चंबा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Next Story