हिमाचल प्रदेश

Kangra: क्रैश बैरियर से टकराकर पलटा ट्रक, चालक घायल

Sarita
15 Feb 2025 11:55 AM IST
Kangra: क्रैश बैरियर से टकराकर पलटा ट्रक, चालक घायल
x
Kangra कांगड़ा: मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह देहरा के समीप ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घायल चालक को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया है, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह ट्रक पंजाब के मानसा से कांगड़ा की ओर आ रहा था। उधर, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे या चालक को झपकी आने या तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मोड़ काफी तीखा है, जिस कारण चालक अक्सर यहां नियंत्रण खो देते हैं। इसी कारण इस मोड़ को 'खूनी मोड़' के नाम से जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में इस स्थान पर कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली गई है।
Next Story