- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: घर का ताला...

x
Kangra: क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब की बार चोरों ने पंचायत सकोह के अंदराणा गांव में सड़क किनारे स्थित एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया है। मकान मालकिन शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय ध्रुव देव पिछले करीब एक माह से अपनी बेटी के पास दिल्ली में रहने गई हुई थी। शकुंतला देवी ने बताया कि रविवार सुबह जब वह वापस घर लौटी तो दरवाजे का ताला व कुंडी टूटी हुई थी।
जब अंदर के कमरों में देखा तो सभी कमरों के ट्रंक व अलमारियां खुली पड़ी थीं और अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि एक अलमारी में सोने की तीली व चांदी की भारी-भरकम चेन सहित कुछ पैसे, जो थैली में रखे हुए थे, गायब थे। उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और मुआयना किया, जबकि आलमपुर पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
TagsKangraघरचोरKangrahousethieves जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





