- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Kangra: बुझ गया घर का...
हिमाचल प्रदेश
Kangra: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद
Sarita
23 Feb 2025 6:23 AM IST

x
Kangra कांगड़ा: देहरा उपमंडल की ग्राम पंचायत शिवनाथ के बरवाड़ा गांव में शनिवार को माहौल गमगीन हो गया, जब 21 वर्षीय अग्निवीर सैनिक अर्पित कौंडल पुत्र हेमराज का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा। अर्पित चार माह पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, लेकिन शुक्रवार को भर्ती प्रशिक्षण के दौरान बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह 10 बजे जब अर्पित कौंडल का पार्थिव शरीर देहरा पहुंचा तो हर आंख नम थी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। सभी ने नम आंखों से इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।
अर्पित कौंडल का उनके गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव में गम का माहौल था और हर कोई इस वीर सपूत को याद कर रहा था। घर का इकलौता चिराग था अर्पित अर्पित कौंडल अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। उसने चार माह पहले ही सेना में भर्ती होकर अपने परिवार का नाम रोशन किया था, लेकिन दुर्भाग्य से उसकी असमय मौत हो गई। अर्पित के पिता हेमराज दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बेटे की सेना में नौकरी लगने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनके दिन अच्छे होंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
TagsKangraअग्निवीरशहीदKangraAgniveermartyredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





